Wednesday, February 27, 2019

वायुसेना की 48 साल बाद पाक में कार्रवाई: जैश का सबसे बड़ा कैम्प तबाह, 350 आतंकी मारे गए

नई दिल्ली. पुलवामा हमले के 13वें दिन भारतीय वायुसेना ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के खिलाफ कार्रवाई की। मंगलवार तड़के 3:45 बजे मिराज-2000 लड़ाकू विमानों ने पाक की सीमा में हमला किया। 12 मिराज विमानों ने कुल 1000 किलो भार वाले लेजर गाइडेड 6 बम गिराए। इस हमले में 350 आतंकी मारे गए हैं। इनमें 25 ट्रेनर थे। भारत ने पूरी कार्रवाई को सिर्फ 21 मिनट में अंजाम दिया। हमले वाली जगह एलओसी से करीब 50 किलोमीटर दूर है। 14 फरवरी को पुलवामा फिदायीन हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हुए थे। जैश-ए-मोहम्मद ने इसकी जिम्मेदारी ली थी।

भारतीय सेना ने 1971 की जंग में सीमा पार की थी और पाकिस्तान के ठिकानों पर बम बरसाए थे। तब भारतीय विमानों ने पश्चिमी सीमा पर 4000 उड़ानें और पाक के कब्जे वाले बांग्लादेश की तरफ पूर्वी सीमा से 2000 बार उड़ानें भरी थीं।

विदेश मंत्रालय ने हमले की पुष्टि की

हमले के बाद भारतीय विदेश सचिव विजय गोखले ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया, ‘जैश-ए-मोहम्मद ने पुलवामा में हमला किया था। इसमें हमारे 40 जवान शहीद हुए थे। पिछले दो दशक से जैश पाकिस्तान में सक्रिय है। इसका सरगना मसूद अजहर है। वह पाकिस्तान के बहावलपुर में रहता है। भारतीय संसद पर 2001 में और 2016 में पठानकोट एयरबेस पर हमले में इसी आतंकी संगठन का हाथ रहा है। हमने समय-समय पर पाकिस्तान को इसकी जानकारी दी, लेकिन उसने हर बार इनकार किया। उसने आतंकियों के ठिकाने खत्म करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए।’

हमले में जैश के आला कमांडर्स मारे गए

उन्होंने बताया, ‘हमले में जैश के आला कमांडर्स और कई आतंकी मारे गए। मसूद के रिश्तेदार समेत कई आतंकी इसमें मारे गए। इन कैम्प्स को मसूद अजहर का साला यूसुफ अजहर चलाता था।’  बाद में विजय गोखले ने अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, तुर्की और चीन समेत पांच एशियाई देशों के राजनयिकों को बुलाकर हवाई हमले की जानकारी दी।

पीओके के मुजफ्फराबाद और चकोटी में भी बमबारी
वायुसेना के सूत्रों ने बताया कि बालाकोट के अलावा एलओसी के पार पीओके के मुजफ्फराबाद और चकोटी इलाके में भी बमबारी की गई। सैन्य सूत्रों ने बताया, इस मिशन के दौरान बैकअप के लिए 16 सुखोई-30 विमान भी तैनात किए गए थे। पूरे ऑपरेशन की निगरानी अवाक्स विमान से हो रही थी। जैश का कंट्रोल रूम अल्फा-3 उड़ा दिया गया।

इंटरपोल की मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में था यूसुफ अजहर

खुफिया सूत्रों ने बताया, ‘बालाकोट में जहां हमला हुआ वहां 200 से ज्यादा एके राइफल्स, बेहिसाब हैंड ग्रैनेड, डेटोनेटर और विस्फोटक जमा करके रखा गया था। वायुसेना ने मसूद के जिस साले यूसुफ अजहर को निशाना बनाया वह इंटरपोल की मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में था। हमले में मसूद अजहर के भाई तलहा सैफ, कश्मीर में आतंकी कार्रवाइयों में शामिल रहे अम्मार, अजहर खान कश्मीरी और 1999 में आईसी-814 विमान के हाईजैक में शामिल रहे मसूद अजहर के बड़े भाई इब्राहिम अजहर को भी निशाना बनाया गया।’

मिराज की फॉर्मेशन को देखकर पाकिस्तानी विमान लौट गए

वायुसेना सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान के एफ-16 विमानों ने जवाबी कार्रवाई की कोशिश की, लेकिन मिराज-2000 लड़ाकू विमान की फॉर्मेशन को देखकर वापस लौट गए। पश्चिमी वायु कमान ने ऑपरेशन का कोआर्डिनेशन किया। मिराज ने पाक के प्रांत खैबर पख्तूनख्वाह में एक ठिकाने को तबाह किया। खुफिया एजेंसियों ने इसकी लोकेशन मुहैया कराई थी।

वायुसेना हाईअलर्ट पर

हमले के बाद भारतीय वायुसेना हाईअलर्ट पर है। पश्चिमी सीमा पर एयरफोर्स के फाइटर्स कॉम्बैट पेट्रोलिंग कर रहे हैं। यह पाक के जवाबी हमले की स्थिति में विमानों को भारतीय सीमा में घुसते ही उड़ा देने की क्षमता रखते हैं। पाक से सटी पश्चिमी सीमा पर जामनगर, उत्तरलाई, जैसलमेर, जोधपुर, फलौदी, नाल सहित पंजाब के सभी एयरबेस पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। उत्तरप्रदेश सरकार ने भी एयरफोर्स के कैम्पों की सुरक्षा बढ़ाए जाने के साथ पूरे राज्य में अलर्ट जारी किया। कुंभ में विशेष सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई है।

Thursday, February 21, 2019

Aero India 2019: सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने तेजस विमान में भरी उड़ान

बेंगलुरु में चल रहे 'एयरो इंडिया 2019' में सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने लड़ाकू विमान तेजस में उड़ान भरी. यह पहला मौका है जब किसी सेना प्रमुख ने लड़ाकू विमान में उड़ान भरी हो. सेना प्रमुख लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट तेजस के टू सीटर विमान में पीछे बैठे नजर आए. इस दौरान उन्होंने तेजस की खूबियों को भी जाना. बताया जा रहा है कि भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रो. पीएस राघवन ने भी तेजस एयरक्राफ्ट में उड़ान भरी.

100 से ज्यादा विमान ले रहे हैं हिस्सा...

24 फरवरी तक चलने वाले एयरो इंडिया 2019 शो में दुनिया भर से 100 विमान शामिल होने वाले हैं. इनमें अमेरिका की बोइंग से लेकर फ्रांस के राफेल विमान तक शामिल हैं. इनके अलावा ए330-900, एयरबस सी295, एच145 हेलिकॉप्टर और एयरबस एच135 जैसे विमान भी शो में अपने जौहर दिखा रहे हैं.

एयर शो के पहले हुआ था हादसा...

मालूम हो कि बेंगलुरु के येलहांका एयरपोर्ट पर एयरशो के ठीक एक दिन पहले सूर्यकिरण टीम के दो हॉक विमान आपस में टकराकर क्रैश हो गए थे. इस हादसे में पायलट विंग कमांडर साहिल गांधी की मौत हो गई थी.

यह हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों एयरक्राफ्ट रिहर्सल के दौरान उड़ान भर रहे थे. आसमान में एक दूसरे को क्रॉस करने हुए दोनों विमान आपस में ही टकरा गए. इससे दोनों विमान क्रैश हो गए और उनमें आग लग गई.

इन अटकलों के बीच अध्यक्ष विनोद राय और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान डायना एडुल्जी की मौजूदगी वाली सीओए शुक्रवार को दिल्ली में बैठक कर उत्तराखंड के प्रतिनिधित्व का दावा करने वाली कई इकाइयों के मुद्दे पर चर्चा करेगी. इस नियमित बैठक पर हालांकि पाकिस्तान मामले का असर दिखने की उम्मीद है.

एडुल्जी ने पीटीआई से कहा, ‘हम सभी संभावित विकल्पों पर शुक्रवार बात करेंगे और वह करेंगे, जो देश के लिए सर्वश्रेष्ठ होगा.’ बीसीसीआई के एक शीर्ष सूत्र ने कहा कि अगर नोट तैयार भी किया जाता है और आईसीसी इसे वोटिंग के लिए सदस्य बोर्ड के समक्ष रखने को राजी भी हो जाता है, तो भी बीसीसीआई को अन्य देशों से समर्थन मिलने की संभावना बेहद कम है.

सूत्र ने कहा, ‘अगर भारत पाकिस्तान को हटाने के लिए आईसीसी को लिखता है, तो सबसे पहले हमें अप्रैल में वार्षिक बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव को रखने के लिए सहमति बनानी होगी. फिलहाल आईसीसी बोर्ड में हमारे पास बहुमत नहीं है. अगर इस पर वोटिंग होती है तो हमारा हारना तय है.’

उन्होंने कहा, ‘इतना ही नहीं 2021 में चैम्पियंस ट्रॉफी और 2023 में विश्व कप की हमारी मेजबानी की संभावना पर भी गंभीर सवाल खड़े होंगे.’

Monday, January 28, 2019

तीसरे वीकेंड में भी बरसे रुपये, अब 200 करोड़ की ओर विक्की कौशल की URI द सर्जिकल स्ट्राइक

आदित्य धर के निर्देशन में बनी विक्की कौशल, यामी गौतम और मोहित रैना की फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक को रिपब्लिक डे वीक का खूब फायदा मिला. वीकेंड की कमाई में ये नजर भी आ रहा है. 11 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म ने तीसरे वीकेंड में 23.35 करोड़ रुपये की कमाई. उरी बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर चुकी है. ये कमाई इस लिहाज से उल्लेखनीय है कि तीसरे हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर उरी के सामने मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी और ठाकरे जैसी मजबूत फ़िल्में हैं.

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने तीसरे वीकेंड की कमाई के आंकड़े साझा किए हैं. फिल्म ने तीसरे हफ्ते में शुक्रवार को 4.40 करोड़, शनिवार को 9.75 करोड़ और रविवार को 9.20 करोड़ की कमाई की. उरी भारतीय बाजार में अब तक कुल 157.38 करोड़ रुपये कमा चुकी है. तरण आदर्श के मुताबिक अब 200 करोड़ कमाने के चांसेस बहुत ज्यादा हैं. उरी 150 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली साल की पहली ब्लॉकबस्टर मूवी है.

17 दिन में कमाए 150 करोड़
उरी ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े बेंचमार्क बना लिए हैं. फिल्म फिलहाल रुकती भी नजर नहीं आती. उरी को 150 करोड़ कमाने में 17 दिन लगे. इससे पहले उरी ने पांच दिन में 50 करोड़, 8 दिन में 75 करोड़, 10 दिन में 100 करोड़ कमाए थे.

उरी ने सबसे ज्यादा कमाई पहले हफ्ते में की थी. मूवी ने पहले हफ्ते में 71.26 करोड़, दूसरे हफ्ते में 62.77 करोड़, और तीसरे हफ्ते में अब तक 23.35 करोड़ रुपये कमा चुकी है.

मूवी की कहानी सच्ची घटना पर आधारित है. 2016 में जम्मू कश्मीर के उरी में सेना के कैम्प पर आतंकी हमला हुआ था. इसमें 19 जवान शहीद हो गए थे. एक हफ्ते बाद भारतीय सेना ने कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पार जाकर सर्जिकल स्ट्राइक की कार्रवाई की और इस दौरान आतंकियों के लॉन्चिंग पैड्स को तबाह कर दिया. कार्रवाई में कई आतंकियों के मारे जाने की खबरें सामने आई थीं.

TRAI की वेबसाइट पर कहा गया है, ‘TRAI के नए रेग्यूलेशन के तहत कस्टमर्स के पास इस बात की आजादी होगी कि वो क्या देखेंगे. टीवी चैनल अपने हिसाब से चुन सकते हैं. ये ऐप्लिकेशन है जो आपकी मदद करेगा. आप फेवरेट चैनल की लिस्ट और कीमत जानने के लिए टीवी सर्विस प्रोवाइडर की वेबसाइट या केबल ऑपरेटर से संपर्क कर सकते हैं.’

TATA Sky ने इस नियम के तहत नए प्लान लॉन्च कर दिए हैं. यूजर्स अब 100 चैनल चुन सकते हैं. इसके लिए टाटा स्काइ वेबसाइट या मोबाइल ऐप का यूज करना होगा. ये चैनल ऑप्शन्स मिलेंगे. लॉग इन करने के बाद तीन ऑप्शन्स दिखेंगे. एक आपके लिए आपके यूज के हिसाब से रिकमेंड किया हुआ पैक होगा और दूसरे आप सेलेक्ट कर सकते हैं.

एक टाटा स्काइ का अपना पैक है जिसे कंपनी ने कस्टमाइज किया है. हाई डेफिनिशन वाले पैक्स की बात करें तो इसमें हर HD चैनल 2 SD चैनल की के बराबर माना जाएगा. अगर आप 100 चैनल से ज्याद का स्पेस चाहते हैं तो आपको 25 चैनल स्पेस के लिए 20 रुपये एक्स्ट्रा देने होंगे.

Friday, December 28, 2018

'तू मेरे प्यार को समझी नहीं', ये लिखकर पति ने लगा ली थी फांसी

यह कहानी एक ऐसे पति की है, जो अपनी बीवी को दिलोजान से चाहता था. वो उसे बेइंतहा प्यार करता था. वो कभी भी उससे अलग रहने के बारे में सोच भी नहीं सकता था. शादी के बाद से सबकुछ ठीक ठाक चल रहा था. दोनों का एक आठ साल का बेटा भी था. लेकिन होनी को कौन टाल सकता है. कुछ माह पहले उसकी जिंदगी में अचानक भूचाल आ गया. पत्नी के साथ उसके रिश्ते दरकने लगे. पत्नी अपने भाई के साथ मिलकर पति पर अत्याचार करने लगी और एक दिन वो घर छोड़कर चली गई. उसके बाद जो हुआ, वो कोई सोच भी नहीं सकता था.

कमरे में पंखे से लटकी थी लाश

घटना इसी साल 14 नवंबर की है. पुलिस को सूचना मिली कि दिल्ली के पश्चिम विहार की एक आलीशान कोठी में घर के मालिक गौरव की लाश लटकी हुई है. मामला गंभीर था. पुलिस ने मौके पर पहुंचने में देरी नहीं की. पुलिस कोठी के उस कमरे में पहुंची जहां गौरव की लाश छत के पंखे से लटक रही थी. पुलिस ने घरवालों की एंट्री उस कमरे में बैन कर दी और कमरे की तलाशी का काम शुरू किया.

पुलिस को मिला सुसाइड नोट और मोबाइल

कोई समझ नहीं पा रहा था कि हमेशा खुशगवार रहने वाले गौरव ने आखिर जान क्यों दे दी. ये सवाल ज्यादा देर टिका नहीं रह सका. पुलिस को कमरे से 17 पन्नों का एक सुसाइड नोट बरामद हुआ. साथ अहम सुराग था गौरव का मोबाइल फोन, जो पुलिस के हाथ लग गया. पुलिसवालों ने जब गौरव के मोबाइल फोन की जांच की तो एक वीडियो देखकर पुलिस के होश उड़ गए. उस वीडियो में मक्तूल फांसी लगा रहा था. यानी ये वीडियो था लाइव सुसाइड का.

इसलिए की थी खुदकुशी

पुलिस लाश को नीचे उतारा. पंचनामे की कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिर शुरू हुआ सुसाइड नोट और मोबाइल में रिकॉर्ड किए गए वीडियो की लिस छानबीन का सिलसिला. जैसे जैसे पुसुसाइड नोट के पन्ने पलटती जा रही थी. गौरव की मौत से पर्दा भी उठता जा रहा था. जान देने से पहले गौरव ने 17 पन्नों के सुसाइड नोट में लिखा कि वो अपनी पत्नी रितु से तंग आकर जान दे रहा है.

पत्नी और साले से परेशान था गौरव

13 मिनट का वीडियो और 17 पन्ने का सुसाइड नोट गौरव के दिल दर्द साफ बंया कर रहा था. लाइव खुदकुशी का वो वीडियो बेहद खौफनाक था. जिसे देखकर रूह कांप जाए. वीडियो में दिख रहा था कि कैसे गौरव अपनी मौत की तैयारी कर रहा था. वो रो रहा था, रो रोकर अपने लिए फंदा तैयार कर रहा था. फांसी लगाने के लिए स्टूल का इंतजाम करता है. पंखे से चादर बांधता है, फंदा तैयार करता है और फिर झूल जाता है. उसने सुसाइड नोट में लिखा कि उसे उसकी पत्नी रितु और साला बहुत परेशान करते थे. इतना परेशान, कि गौरव ने अपनी जिंदगी खत्म कर लेना ज्यादा आसान समझा.

रिश्तों में आ गई थी दरार

बताते चलें कि वर्ष 2009 में गौरव की शादी विकासपुरी की रहने वाली रितु गोयल के साथ धूमधाम से हुई थी. दोनों की जिंदगी बेहतर तरीके से चल रही थी. उनका एक आठ साल का बच्चा भी है. मगर पिछले कुछ महीने से गौरव और रितु के रिश्तों में दरार आ गई थी. दोनों का रिश्ता इतना ज्यादा तल्ख हो गया था कि रितु एक दिन घर छोड़कर अपने मायके चली गई. उसके बाद गौरव परेशान रहने लगा. आखिरकार गौरव ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली.

मुकदमा दर्ज, जांच जारी

गौरव की खुदकुशी का यह मामला इलाके में कई दिन तक चर्चा का विषय बना रहा. पुलिस ने इस मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया. आरोपी पत्नी रितु और उसके भाई से लगातार पूछताछ की गई. गौरव के मुताबिक उसका साला लोकल गैंगस्टर है. वो उसे धमकियां दिया करता था. फिल्हाल इस मामले में पुलिस छानबीन जारी है.

Wednesday, December 19, 2018

ये रिश्ता क्या कहलाता है: इस वजह से 2 साल बाद एक्टर ने छोड़ा शो

छोटे पर्दे के शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इन द‍िनों नायरा की प्रेग्नेंसी को लेकर ड्रामा सीन चल रहा है. लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि नक्ष का किरदार निभाने वाले ऋषि देव ने सीरियल को अलविदा कह दिया है.

इससे पहले भी ऋषि कई हिट टीवी शो का हिस्सा रह चुके हैं. वो शो 'बानी- इश्क दा कलमा', 'बालिका वधू' और 'बड़े भइया की दुल्हनिया' जैसे शोज में नजर आ चुके हैं. रिपोर्ट के मुताबिक ऋषि ने अपने इस फैसले के बारे में शो निर्माताओं को बता दिया है.

इन 3 कंटेस्टेंट के बीच टिकट टू फिनाले जीतने की होड़, ये हुए नॉमिनेट

ऋषि के इस फैसले की वजह उनका अपने काम पर ध्यान देना बताया जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋषि एक यूट्यूब चैनल पर काम कर रहे हैं और अपने इसी प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाना चाहते हैं. हालांकि इस खबर पर ऋषि की तरफ से कोई बयान नहीं आया है.

बता दें कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में ऋषि ने एक्ट्रेस श‍िवांगी जोशी का किरदार न‍िभाया है. अब ऋषि की जगह कौन सा एक्टर एंट्री लेने वाला है. इस बात का खुलासा नहीं किया है.

सलमान खान की इन खूबियों के मुरीद हुए कॉमेडियन सुनील ग्रोवर

शो के अपकमिंग एप‍िसोड में नायरा के बच्चे की मौत का द‍िखाया जाएगा. मगर ये ड्रामा सिर्फ सपने में होता है. कार्तिक ये बुरा सपना देखते हैं. अपनी जिद पर नायरा अड़ी रहती हैं और वे कार्तिक की एक भी नहीं सुनती हैं. अब देखना ये होगा कि सपने में देखे गए सीन का शो की कहानी से क्या र‍िश्ता है.

16 दिसंबर 2018. पूरे छह साल. बातें हुई. विरोध हुआ. तरीके सुझाए गए. सब कुछ बदल देने के दावे किए गए. मगर अफ़सोस नतीजा अब भी वही है. हालात अब भी वही. अगर ऐसा नहीं होता तो दिल्ली का वो परिवार इस वक्त अपनी तकदीर पर रो नहीं रहा होता. आपको जानकर हैरानी होगी कि एक मासूम तो उम्र में भी निर्भया से बहुत छोटी थी. बल्कि छोटी क्या थी अभी इस दुनिया में आए हुए उसे महज़ तीन साल ही हुए थे. लेकिन छोटी उम्र में उसे एक दरिंदे ने अपना शिकार बना डाला और उसके साथ ज़्यादती की.

सही कहें तो निर्भया कांड की बरसी पर दिल्ली फिर शर्मसार हो गई. इस बार 3 साल की मासूम से बलात्कार हुआ. पड़ोसी ने ही मौका पाकर की बच्ची से ज़्यादती की. इत्तेफ़ाक से लोगों ने गुनहगार को रंगे हाथों दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया.

मामला दिल्ली के बिंदापुर का है. तीन साल की छोटी बच्ची के साथ उसी के पड़ोस में रहने वाले एक शख्स ने ज़्यादती की. रेप किया. जब बच्ची लहूलुहान हो गई और बुरी तरह होने लगी, तो दूसरे पड़ोसियों को कुछ शक हुआ. जब वो उसके मकान में पहुंचे, तो आरोपी मौके पर ही पकड़ा गया. फिर तो आस-पास के लोगों ने उसे ऐसा सबक सिखाया कि क्या कहने.

Friday, November 23, 2018

सिग्नेचर ब्रिज पर सड़क दुर्घटना में दो मेडिकल छात्रों की मौत

दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज पर शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हुआ है. यहां सेल्फी ले रहे दो युवकों की पुल से नीचे गिरकर मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि दोनों युवक बाइक पर सवार थे और इनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई थी. जिसकी वजह से ये हादसा हुआ. हालांकि, कुछ चश्मदीदों का कहना है कि ये हादसा सेल्फी लेने की वजह से नहीं बल्कि तेज रफ्तार के कारण हुआ है. पुलिस अभी भी इस मामले की जांच कर रही है.

दोनों युवक सेल्फी लेने के दौरान पुल से नीचे रेत पर जा गिरे. मौके पर पुलिस पहुंच गई है और मामले की पड़ताल जारी है. बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे पुल पर जिस जगह इन युवकों की बाइक टकराई, उस जगह एक बड़ा गैप था. इसी गैप के कारण बाइक पुल से नीचे जा गिरी और युवकों की मौत हो गई.

आपको बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इस पुल का उद्घाटन किया था.

इस पुल की खासियत ही सबसे ऊंचा सेल्फी प्वाइंट बताई जा रही थी. जिस दिन पुल आम जनता के लिए खोला गया था, उसी के बाद से ही आम लोगों का वहां पर खड़े हो सेल्फी लेना प्रशासन के लिए चुनौती बन रहा था.

आपको बता दें कि इस ब्रिज पर 154 मीटर ऊंचा ग्लास बॉक्स भी है, जो पर्यटक स्थल के रूप में लोगों को शहर का ‘बर्ड्स-आई व्यू’ देता है.

सिग्नेचर ब्रिज उद्घाटन के दौरान से ही विवादों में रहा है. इसके उद्घाटन के दौरान बीजेपी सांसद मनोज तिवारी और आप विधायक अमानतुल्लाह खान के बीच हुई झड़प ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं.

मध्य प्रदेश में विधानसभा की 230 सीटों के लिए 28 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. राज्य में 15 साल से सत्ता से दूर कांग्रेस इस बार जीत के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती. पार्टी ने अपने घोषणापत्र में कई ऐसे लुभावने वादे किए हैं जो दूसरी पार्टियां सत्ता में आने के लिए करती रही हैं. कांग्रेस ने घोषणापत्र का नाम वचन पत्र रखा है.

इसमें वादा किया गया है कि अगर एमपी में कांग्रेस की सरकार बनी तो हर पंचायत में एक गोशाला बनाई जाएगी. बेरोजगारों को 10000 रुपये प्रति महीने दिए जाएंगे. कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में युवाओं, किसानों सहित बेटियों को भी जगह दी है. खुद मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि पार्टी का वचन पत्र अलग-अलग विषयों पर आधारित है.

कमलनाथ ने कहा कि महिलाओं को सक्षम बनाने के लिए उन्हें स्व-सहायता समूहों से जोड़ा जाएगा. कांग्रेस ने मंडी शुल्क को 1 फीसदी करने का वादा किया. यही नहीं अगर राज्य में कांग्रेस सत्ता में आती है तो दैनिक वेतन भोगी और सफाई कर्मचारियों को भी स्थायी करने का वादा किया गया है.

बेरोजगारों को 10 हजार रुपये प्रति महीना देने का वादा

बीजेपी ने जहां हर साल 10 लाख नौकरी देने का वादा किया है तो वहीं कांग्रेस ने बेरोजगारों को 10 हजार रुपये प्रति महीना देने का वादा किया है. पार्टी यह रकम तब तक देगी जब तक उसको नौकरी नहीं मिल जाए. वहीं राज्य के हर जिले के 10वीं में टॉप करने वाले को लैपटॉप देने का भी कांग्रेस ने वादा किया है. गौरतलब है कि सपा ने सत्ता में आने के लिए यूपी में बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था.

बेटियों के विवाह के लिए 51 हजार रुपये देने का वादा

मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान अपने 15 साल के लंबे कार्यकाल में लड़कियों के लिए कई योजनाएं लाए. लड़कियों की जिम्मेदारी उठाने के कारण उन्हें  मामा भी कहा जाता है. इस मामले में कांग्रेस शिवराज की नकल करती दिख रही है. कांग्रेस ने वादा किया है कि चुनाव जीतने पर बेटियों के विवाह के लिए 51 हजार रुपये सरकार की तरफ से दिए जाएंगे.

सभी पंचायतों में एक गोशाला बनाने का वादा

अब तक जहां गायों को लेकर बीजेपी ही सिर्फ बात करती थी तो वहीं इस बार कांग्रेस भी हिंदुओं को लुभाने के लिए अपने घोषणापत्र में गाय को भी जगह दी है. कांग्रेस ने राज्य के सभी पंचायतों में एक गोशाला बनाने का वादा किया है.

Tuesday, November 6, 2018

पत्नी ऐश्वर्या से तलाक़ के लिए लालू की बेल का तेजप्रताप नहीं करेंगे इंतज़ार

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव पत्नी ऐश्वर्या से तलाक़ लेने पर अड़े गए हैं.

तेज प्रताप यादव ने कहा, ''ऐश्वर्या राय से तलाक़ के लिए पिता लालू की ज़मानत का इंतज़ार नहीं कर सकता. ये समस्या का हल नहीं है. मैं अपने फैसले पर अटल हूं. न जाने पापा को कब ज़मानत मिलेगी. मेरी दिक्क़तें इंतज़ार नहीं कर सकतीं.''

तेज प्रताप ने संकेत दिए कि वो इस मसले पर किसी की भी बात नहीं सुनेंगे, फिर चाहे वो उनकी बहन और भाई भी क्यों न हों.

इससे पहले तेजप्रताप ने कोर्ट में ऐश्वर्या राय से तलाक़ की अर्ज़ी दी थी.

कोर्ट में अर्ज़ी देने के बाद तेजप्रताप ने मीडिया से कहा था, "मेरा और उनका मेल नहीं खाता है. हम पूजा-पाठ करने वाले धार्मिक व्यक्ति हैं और वो दिल्ली में हाई सोसाइटी में रहीं हैं. हमने अपने मम्मी-पापा को भी समझाने की कोशिश की है कि हमारा इनका मेल नहीं खाता है, लेकिन मुझे मोहरा बनाया गया. मेरे घरवाले भी मेरा साथ नहीं दे रहे हैं."

तेज प्रताप ने हिन्दू मैरेज एक्ट 13 (1A) के तहत चीफ जस्टिस, परिवार न्यायालय, पटना की अदालत में पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक़ की अर्ज़ी 1208/18 दी है. कोर्ट ने उनकी अर्ज़ी स्वीकार भी कर ली है.

29 नवंबर को तलाक़ की अर्ज़ी पर सुनवाई होनी तय हुई है.

BI बनाम मोदी सरकार: क्या बोले रघुराम राजन?
रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया और केंद्र की मोदी सरकार के बीच तकरार में अब पूर्व गवर्नर रघुराम राजन का बयान आया है.

रघुराम राजन ने कहा, ''आरबीआई को क्रिकेटर राहुल द्रविड़ की तरह आहिस्ता-आहिस्ता फ़ैसले लेने चाहिए, जिन्हें लोग भरोसेमंद मानते हैं. आरबीआई की भूमिका आए दिन बयान देने वाले नवजोत सिंह सिद्धू की तरह नहीं होनी चाहिए.''

आरबीआई की भूमिका पर बात करते हुए रघुराम राजन कहते हैं, ''मौजूदा स्थिति में आरबीआई की भूमिका कार की सीट बेल्ट की तरह है, जो दुर्घटना रोकने के लिए ज़रूरी होती है.''

बीते दिनों सेक्शन 7 भी चर्चा में रहा था. राजन ने इस पर कहा, ''सेक्शन सात को इस्तेमाल किया जाना अच्छी ख़बर नहीं है. अगर इस सेक्शन का इस्तेमाल किया गया तो बैंक और सरकार दोनों के संबंध ख़राब हो जाएंगे.''