Friday, November 23, 2018

सिग्नेचर ब्रिज पर सड़क दुर्घटना में दो मेडिकल छात्रों की मौत

दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज पर शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हुआ है. यहां सेल्फी ले रहे दो युवकों की पुल से नीचे गिरकर मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि दोनों युवक बाइक पर सवार थे और इनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई थी. जिसकी वजह से ये हादसा हुआ. हालांकि, कुछ चश्मदीदों का कहना है कि ये हादसा सेल्फी लेने की वजह से नहीं बल्कि तेज रफ्तार के कारण हुआ है. पुलिस अभी भी इस मामले की जांच कर रही है.

दोनों युवक सेल्फी लेने के दौरान पुल से नीचे रेत पर जा गिरे. मौके पर पुलिस पहुंच गई है और मामले की पड़ताल जारी है. बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे पुल पर जिस जगह इन युवकों की बाइक टकराई, उस जगह एक बड़ा गैप था. इसी गैप के कारण बाइक पुल से नीचे जा गिरी और युवकों की मौत हो गई.

आपको बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इस पुल का उद्घाटन किया था.

इस पुल की खासियत ही सबसे ऊंचा सेल्फी प्वाइंट बताई जा रही थी. जिस दिन पुल आम जनता के लिए खोला गया था, उसी के बाद से ही आम लोगों का वहां पर खड़े हो सेल्फी लेना प्रशासन के लिए चुनौती बन रहा था.

आपको बता दें कि इस ब्रिज पर 154 मीटर ऊंचा ग्लास बॉक्स भी है, जो पर्यटक स्थल के रूप में लोगों को शहर का ‘बर्ड्स-आई व्यू’ देता है.

सिग्नेचर ब्रिज उद्घाटन के दौरान से ही विवादों में रहा है. इसके उद्घाटन के दौरान बीजेपी सांसद मनोज तिवारी और आप विधायक अमानतुल्लाह खान के बीच हुई झड़प ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं.

मध्य प्रदेश में विधानसभा की 230 सीटों के लिए 28 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. राज्य में 15 साल से सत्ता से दूर कांग्रेस इस बार जीत के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती. पार्टी ने अपने घोषणापत्र में कई ऐसे लुभावने वादे किए हैं जो दूसरी पार्टियां सत्ता में आने के लिए करती रही हैं. कांग्रेस ने घोषणापत्र का नाम वचन पत्र रखा है.

इसमें वादा किया गया है कि अगर एमपी में कांग्रेस की सरकार बनी तो हर पंचायत में एक गोशाला बनाई जाएगी. बेरोजगारों को 10000 रुपये प्रति महीने दिए जाएंगे. कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में युवाओं, किसानों सहित बेटियों को भी जगह दी है. खुद मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि पार्टी का वचन पत्र अलग-अलग विषयों पर आधारित है.

कमलनाथ ने कहा कि महिलाओं को सक्षम बनाने के लिए उन्हें स्व-सहायता समूहों से जोड़ा जाएगा. कांग्रेस ने मंडी शुल्क को 1 फीसदी करने का वादा किया. यही नहीं अगर राज्य में कांग्रेस सत्ता में आती है तो दैनिक वेतन भोगी और सफाई कर्मचारियों को भी स्थायी करने का वादा किया गया है.

बेरोजगारों को 10 हजार रुपये प्रति महीना देने का वादा

बीजेपी ने जहां हर साल 10 लाख नौकरी देने का वादा किया है तो वहीं कांग्रेस ने बेरोजगारों को 10 हजार रुपये प्रति महीना देने का वादा किया है. पार्टी यह रकम तब तक देगी जब तक उसको नौकरी नहीं मिल जाए. वहीं राज्य के हर जिले के 10वीं में टॉप करने वाले को लैपटॉप देने का भी कांग्रेस ने वादा किया है. गौरतलब है कि सपा ने सत्ता में आने के लिए यूपी में बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था.

बेटियों के विवाह के लिए 51 हजार रुपये देने का वादा

मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान अपने 15 साल के लंबे कार्यकाल में लड़कियों के लिए कई योजनाएं लाए. लड़कियों की जिम्मेदारी उठाने के कारण उन्हें  मामा भी कहा जाता है. इस मामले में कांग्रेस शिवराज की नकल करती दिख रही है. कांग्रेस ने वादा किया है कि चुनाव जीतने पर बेटियों के विवाह के लिए 51 हजार रुपये सरकार की तरफ से दिए जाएंगे.

सभी पंचायतों में एक गोशाला बनाने का वादा

अब तक जहां गायों को लेकर बीजेपी ही सिर्फ बात करती थी तो वहीं इस बार कांग्रेस भी हिंदुओं को लुभाने के लिए अपने घोषणापत्र में गाय को भी जगह दी है. कांग्रेस ने राज्य के सभी पंचायतों में एक गोशाला बनाने का वादा किया है.

No comments:

Post a Comment