छोटे पर्दे के शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इन दिनों नायरा की प्रेग्नेंसी को लेकर ड्रामा सीन चल रहा है. लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि नक्ष का किरदार निभाने वाले ऋषि देव ने सीरियल को अलविदा कह दिया है.
इससे पहले भी ऋषि कई हिट टीवी शो का हिस्सा रह चुके हैं. वो शो 'बानी- इश्क दा कलमा', 'बालिका वधू' और 'बड़े भइया की दुल्हनिया' जैसे शोज में नजर आ चुके हैं. रिपोर्ट के मुताबिक ऋषि ने अपने इस फैसले के बारे में शो निर्माताओं को बता दिया है.
इन 3 कंटेस्टेंट के बीच टिकट टू फिनाले जीतने की होड़, ये हुए नॉमिनेट
ऋषि के इस फैसले की वजह उनका अपने काम पर ध्यान देना बताया जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋषि एक यूट्यूब चैनल पर काम कर रहे हैं और अपने इसी प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाना चाहते हैं. हालांकि इस खबर पर ऋषि की तरफ से कोई बयान नहीं आया है.
बता दें कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में ऋषि ने एक्ट्रेस शिवांगी जोशी का किरदार निभाया है. अब ऋषि की जगह कौन सा एक्टर एंट्री लेने वाला है. इस बात का खुलासा नहीं किया है.
सलमान खान की इन खूबियों के मुरीद हुए कॉमेडियन सुनील ग्रोवर
शो के अपकमिंग एपिसोड में नायरा के बच्चे की मौत का दिखाया जाएगा. मगर ये ड्रामा सिर्फ सपने में होता है. कार्तिक ये बुरा सपना देखते हैं. अपनी जिद पर नायरा अड़ी रहती हैं और वे कार्तिक की एक भी नहीं सुनती हैं. अब देखना ये होगा कि सपने में देखे गए सीन का शो की कहानी से क्या रिश्ता है.
16 दिसंबर 2018. पूरे छह साल. बातें हुई. विरोध हुआ. तरीके सुझाए गए. सब कुछ बदल देने के दावे किए गए. मगर अफ़सोस नतीजा अब भी वही है. हालात अब भी वही. अगर ऐसा नहीं होता तो दिल्ली का वो परिवार इस वक्त अपनी तकदीर पर रो नहीं रहा होता. आपको जानकर हैरानी होगी कि एक मासूम तो उम्र में भी निर्भया से बहुत छोटी थी. बल्कि छोटी क्या थी अभी इस दुनिया में आए हुए उसे महज़ तीन साल ही हुए थे. लेकिन छोटी उम्र में उसे एक दरिंदे ने अपना शिकार बना डाला और उसके साथ ज़्यादती की.
सही कहें तो निर्भया कांड की बरसी पर दिल्ली फिर शर्मसार हो गई. इस बार 3 साल की मासूम से बलात्कार हुआ. पड़ोसी ने ही मौका पाकर की बच्ची से ज़्यादती की. इत्तेफ़ाक से लोगों ने गुनहगार को रंगे हाथों दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया.
मामला दिल्ली के बिंदापुर का है. तीन साल की छोटी बच्ची के साथ उसी के पड़ोस में रहने वाले एक शख्स ने ज़्यादती की. रेप किया. जब बच्ची लहूलुहान हो गई और बुरी तरह होने लगी, तो दूसरे पड़ोसियों को कुछ शक हुआ. जब वो उसके मकान में पहुंचे, तो आरोपी मौके पर ही पकड़ा गया. फिर तो आस-पास के लोगों ने उसे ऐसा सबक सिखाया कि क्या कहने.
No comments:
Post a Comment