यह कहानी एक ऐसे पति की है, जो अपनी बीवी को दिलोजान से चाहता था. वो उसे बेइंतहा प्यार करता था. वो कभी भी उससे अलग रहने के बारे में सोच भी नहीं सकता था. शादी के बाद से सबकुछ ठीक ठाक चल रहा था. दोनों का एक आठ साल का बेटा भी था. लेकिन होनी को कौन टाल सकता है. कुछ माह पहले उसकी जिंदगी में अचानक भूचाल आ गया. पत्नी के साथ उसके रिश्ते दरकने लगे. पत्नी अपने भाई के साथ मिलकर पति पर अत्याचार करने लगी और एक दिन वो घर छोड़कर चली गई. उसके बाद जो हुआ, वो कोई सोच भी नहीं सकता था.
कमरे में पंखे से लटकी थी लाश
घटना इसी साल 14 नवंबर की है. पुलिस को सूचना मिली कि दिल्ली के पश्चिम विहार की एक आलीशान कोठी में घर के मालिक गौरव की लाश लटकी हुई है. मामला गंभीर था. पुलिस ने मौके पर पहुंचने में देरी नहीं की. पुलिस कोठी के उस कमरे में पहुंची जहां गौरव की लाश छत के पंखे से लटक रही थी. पुलिस ने घरवालों की एंट्री उस कमरे में बैन कर दी और कमरे की तलाशी का काम शुरू किया.
पुलिस को मिला सुसाइड नोट और मोबाइल
कोई समझ नहीं पा रहा था कि हमेशा खुशगवार रहने वाले गौरव ने आखिर जान क्यों दे दी. ये सवाल ज्यादा देर टिका नहीं रह सका. पुलिस को कमरे से 17 पन्नों का एक सुसाइड नोट बरामद हुआ. साथ अहम सुराग था गौरव का मोबाइल फोन, जो पुलिस के हाथ लग गया. पुलिसवालों ने जब गौरव के मोबाइल फोन की जांच की तो एक वीडियो देखकर पुलिस के होश उड़ गए. उस वीडियो में मक्तूल फांसी लगा रहा था. यानी ये वीडियो था लाइव सुसाइड का.
इसलिए की थी खुदकुशी
पुलिस लाश को नीचे उतारा. पंचनामे की कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिर शुरू हुआ सुसाइड नोट और मोबाइल में रिकॉर्ड किए गए वीडियो की लिस छानबीन का सिलसिला. जैसे जैसे पुसुसाइड नोट के पन्ने पलटती जा रही थी. गौरव की मौत से पर्दा भी उठता जा रहा था. जान देने से पहले गौरव ने 17 पन्नों के सुसाइड नोट में लिखा कि वो अपनी पत्नी रितु से तंग आकर जान दे रहा है.
पत्नी और साले से परेशान था गौरव
13 मिनट का वीडियो और 17 पन्ने का सुसाइड नोट गौरव के दिल दर्द साफ बंया कर रहा था. लाइव खुदकुशी का वो वीडियो बेहद खौफनाक था. जिसे देखकर रूह कांप जाए. वीडियो में दिख रहा था कि कैसे गौरव अपनी मौत की तैयारी कर रहा था. वो रो रहा था, रो रोकर अपने लिए फंदा तैयार कर रहा था. फांसी लगाने के लिए स्टूल का इंतजाम करता है. पंखे से चादर बांधता है, फंदा तैयार करता है और फिर झूल जाता है. उसने सुसाइड नोट में लिखा कि उसे उसकी पत्नी रितु और साला बहुत परेशान करते थे. इतना परेशान, कि गौरव ने अपनी जिंदगी खत्म कर लेना ज्यादा आसान समझा.
रिश्तों में आ गई थी दरार
बताते चलें कि वर्ष 2009 में गौरव की शादी विकासपुरी की रहने वाली रितु गोयल के साथ धूमधाम से हुई थी. दोनों की जिंदगी बेहतर तरीके से चल रही थी. उनका एक आठ साल का बच्चा भी है. मगर पिछले कुछ महीने से गौरव और रितु के रिश्तों में दरार आ गई थी. दोनों का रिश्ता इतना ज्यादा तल्ख हो गया था कि रितु एक दिन घर छोड़कर अपने मायके चली गई. उसके बाद गौरव परेशान रहने लगा. आखिरकार गौरव ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली.
मुकदमा दर्ज, जांच जारी
गौरव की खुदकुशी का यह मामला इलाके में कई दिन तक चर्चा का विषय बना रहा. पुलिस ने इस मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया. आरोपी पत्नी रितु और उसके भाई से लगातार पूछताछ की गई. गौरव के मुताबिक उसका साला लोकल गैंगस्टर है. वो उसे धमकियां दिया करता था. फिल्हाल इस मामले में पुलिस छानबीन जारी है.
Friday, December 28, 2018
Wednesday, December 19, 2018
ये रिश्ता क्या कहलाता है: इस वजह से 2 साल बाद एक्टर ने छोड़ा शो
छोटे पर्दे के शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इन दिनों नायरा की प्रेग्नेंसी को लेकर ड्रामा सीन चल रहा है. लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि नक्ष का किरदार निभाने वाले ऋषि देव ने सीरियल को अलविदा कह दिया है.
इससे पहले भी ऋषि कई हिट टीवी शो का हिस्सा रह चुके हैं. वो शो 'बानी- इश्क दा कलमा', 'बालिका वधू' और 'बड़े भइया की दुल्हनिया' जैसे शोज में नजर आ चुके हैं. रिपोर्ट के मुताबिक ऋषि ने अपने इस फैसले के बारे में शो निर्माताओं को बता दिया है.
इन 3 कंटेस्टेंट के बीच टिकट टू फिनाले जीतने की होड़, ये हुए नॉमिनेट
ऋषि के इस फैसले की वजह उनका अपने काम पर ध्यान देना बताया जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋषि एक यूट्यूब चैनल पर काम कर रहे हैं और अपने इसी प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाना चाहते हैं. हालांकि इस खबर पर ऋषि की तरफ से कोई बयान नहीं आया है.
बता दें कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में ऋषि ने एक्ट्रेस शिवांगी जोशी का किरदार निभाया है. अब ऋषि की जगह कौन सा एक्टर एंट्री लेने वाला है. इस बात का खुलासा नहीं किया है.
सलमान खान की इन खूबियों के मुरीद हुए कॉमेडियन सुनील ग्रोवर
शो के अपकमिंग एपिसोड में नायरा के बच्चे की मौत का दिखाया जाएगा. मगर ये ड्रामा सिर्फ सपने में होता है. कार्तिक ये बुरा सपना देखते हैं. अपनी जिद पर नायरा अड़ी रहती हैं और वे कार्तिक की एक भी नहीं सुनती हैं. अब देखना ये होगा कि सपने में देखे गए सीन का शो की कहानी से क्या रिश्ता है.
16 दिसंबर 2018. पूरे छह साल. बातें हुई. विरोध हुआ. तरीके सुझाए गए. सब कुछ बदल देने के दावे किए गए. मगर अफ़सोस नतीजा अब भी वही है. हालात अब भी वही. अगर ऐसा नहीं होता तो दिल्ली का वो परिवार इस वक्त अपनी तकदीर पर रो नहीं रहा होता. आपको जानकर हैरानी होगी कि एक मासूम तो उम्र में भी निर्भया से बहुत छोटी थी. बल्कि छोटी क्या थी अभी इस दुनिया में आए हुए उसे महज़ तीन साल ही हुए थे. लेकिन छोटी उम्र में उसे एक दरिंदे ने अपना शिकार बना डाला और उसके साथ ज़्यादती की.
सही कहें तो निर्भया कांड की बरसी पर दिल्ली फिर शर्मसार हो गई. इस बार 3 साल की मासूम से बलात्कार हुआ. पड़ोसी ने ही मौका पाकर की बच्ची से ज़्यादती की. इत्तेफ़ाक से लोगों ने गुनहगार को रंगे हाथों दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया.
मामला दिल्ली के बिंदापुर का है. तीन साल की छोटी बच्ची के साथ उसी के पड़ोस में रहने वाले एक शख्स ने ज़्यादती की. रेप किया. जब बच्ची लहूलुहान हो गई और बुरी तरह होने लगी, तो दूसरे पड़ोसियों को कुछ शक हुआ. जब वो उसके मकान में पहुंचे, तो आरोपी मौके पर ही पकड़ा गया. फिर तो आस-पास के लोगों ने उसे ऐसा सबक सिखाया कि क्या कहने.

Subscribe to:
Comments (Atom)