Thursday, February 21, 2019

Aero India 2019: सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने तेजस विमान में भरी उड़ान

बेंगलुरु में चल रहे 'एयरो इंडिया 2019' में सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने लड़ाकू विमान तेजस में उड़ान भरी. यह पहला मौका है जब किसी सेना प्रमुख ने लड़ाकू विमान में उड़ान भरी हो. सेना प्रमुख लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट तेजस के टू सीटर विमान में पीछे बैठे नजर आए. इस दौरान उन्होंने तेजस की खूबियों को भी जाना. बताया जा रहा है कि भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रो. पीएस राघवन ने भी तेजस एयरक्राफ्ट में उड़ान भरी.

100 से ज्यादा विमान ले रहे हैं हिस्सा...

24 फरवरी तक चलने वाले एयरो इंडिया 2019 शो में दुनिया भर से 100 विमान शामिल होने वाले हैं. इनमें अमेरिका की बोइंग से लेकर फ्रांस के राफेल विमान तक शामिल हैं. इनके अलावा ए330-900, एयरबस सी295, एच145 हेलिकॉप्टर और एयरबस एच135 जैसे विमान भी शो में अपने जौहर दिखा रहे हैं.

एयर शो के पहले हुआ था हादसा...

मालूम हो कि बेंगलुरु के येलहांका एयरपोर्ट पर एयरशो के ठीक एक दिन पहले सूर्यकिरण टीम के दो हॉक विमान आपस में टकराकर क्रैश हो गए थे. इस हादसे में पायलट विंग कमांडर साहिल गांधी की मौत हो गई थी.

यह हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों एयरक्राफ्ट रिहर्सल के दौरान उड़ान भर रहे थे. आसमान में एक दूसरे को क्रॉस करने हुए दोनों विमान आपस में ही टकरा गए. इससे दोनों विमान क्रैश हो गए और उनमें आग लग गई.

इन अटकलों के बीच अध्यक्ष विनोद राय और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान डायना एडुल्जी की मौजूदगी वाली सीओए शुक्रवार को दिल्ली में बैठक कर उत्तराखंड के प्रतिनिधित्व का दावा करने वाली कई इकाइयों के मुद्दे पर चर्चा करेगी. इस नियमित बैठक पर हालांकि पाकिस्तान मामले का असर दिखने की उम्मीद है.

एडुल्जी ने पीटीआई से कहा, ‘हम सभी संभावित विकल्पों पर शुक्रवार बात करेंगे और वह करेंगे, जो देश के लिए सर्वश्रेष्ठ होगा.’ बीसीसीआई के एक शीर्ष सूत्र ने कहा कि अगर नोट तैयार भी किया जाता है और आईसीसी इसे वोटिंग के लिए सदस्य बोर्ड के समक्ष रखने को राजी भी हो जाता है, तो भी बीसीसीआई को अन्य देशों से समर्थन मिलने की संभावना बेहद कम है.

सूत्र ने कहा, ‘अगर भारत पाकिस्तान को हटाने के लिए आईसीसी को लिखता है, तो सबसे पहले हमें अप्रैल में वार्षिक बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव को रखने के लिए सहमति बनानी होगी. फिलहाल आईसीसी बोर्ड में हमारे पास बहुमत नहीं है. अगर इस पर वोटिंग होती है तो हमारा हारना तय है.’

उन्होंने कहा, ‘इतना ही नहीं 2021 में चैम्पियंस ट्रॉफी और 2023 में विश्व कप की हमारी मेजबानी की संभावना पर भी गंभीर सवाल खड़े होंगे.’

No comments:

Post a Comment